सभी शासकीय शालाओ में फर्नीचर व्यवस्था एकरूपता से की जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरुक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रान्त अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार प्रदेश की सभी शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया था l परंतु प्रदेश के कुछ जिलों में यह कार्य एक समानता से न होकर मूंह देखा कार्य किया जा रहा है जिससे प्रदेश के कई जिलो में फर्नीचर व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रो को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैl संघ के रॉबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहिम, दिनेश गोंड,आशाराम झरिया, राजेश सहारिया, देवेन्द्र भट, राकेश श्रीवास, हेमंत ठाकरे, स्टेनली नारबर्ट,ओमप्रकाश झरिया, रऊफ खान,गोपी साह,विनोद सिंह,मनीष मिश्रा,सुरेंद्र चौधरी,संतोष चौरसिया, एनोस विक्टर,आर पी खनाल,योगेश ठाकरे,संतोष शिंगौर,आलोक शर्मा, राकेश गुप्ता, रामेश्वर दुबे, मनमोहन चौधरी, फिलिप एंथोनी, दीपेश जैन,गुडविन चार्ल्स, सेख सलीम,वाहिद खान,आदि ने राज्य शिक्षा केंद्र से ये मांग की है की फर्नीचर प्रदान करने में एक एकरूपता हो जिससे इसका लाभ सभी को एक समान प्राप्त हो सके।



