जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने की युवाओं एवं फर्स्ट टाइम वोटर से आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर वोट करने की अपील

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 110 वें संस्करण को जबलपुर महानगर में सभी 954 बूथों पर सुना गया ! भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने स्वामी विवेकानन्द मंडल अंतर्गत कस्तूरबा गांधी वार्ड के बूथ क्रमांक 152 में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं डॉक्टरों के साथ मन की बात के कार्यक्रम को सुना स्वामी विवेकानंद मंडल के मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहा, बूथ अध्यक्ष चंद्र कुमार जैन उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी बूथों में कार्यक्रम हो रहे हैं और सभी लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित करने का कार्य संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 110वें एपिसोड के जरिए लोगों को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने तीन लोगों से फोन पर बात भी की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में उनके अनुभवों का जाना. पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कैमिकल से हमारी धरती मां को जो पीड़ा हो रही है उसे बचाने में मातृ संस्था का बड़ा योगदान है.उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में महिलायें अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है और जैसा कि पिछली बार हुआ था, संभावना है कि मार्च के महीने में आचार-संहिता भी लग जाएगी. ये ‘मन की बात’ की बहुत बड़ी सफलता है कि बीते 110 एपिसोड में हमने इसे सरकार की परछाई से भी दूर रखा है. ‘मन की बात’ में देश की सामूहिक शक्ति की बात होती है, देश की उपलब्धि की बात होती है. ये एक तरह से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है. लेकिन फिर भी राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में अब अगले 3 महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा. अब जब आपसे ‘मन की बात’ में संवाद होगा तो वो ‘मन की बात’ का 111वां एपिसोड होगा. अगली बार ‘मन की बात’ की शुरुआत 111 के शुभ अंक से हो तो इससे अच्छा क्या होगा’

पीएम मोदी ने कहा ‘3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष World Wild Life Day की थीम में डिजिटल इनोवेशन को सर्वोपरि रखा गया है।

मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की चर्चा की और कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी। लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है।

भाजपा कार्यालय में नगर मंत्री रंजीत पटेल,चित्राकान्त शर्मा वरिष्ठ चिकित्सकों में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अश्विन कुमार त्रिवेदी जी, जिला संयोजक डॉ विवेक जैन, चिकित्सा सहसंयोजक डॉ अनुश्री जामदार, डॉ सचिन बुधौलिया, डॉ संजय मिश्रा,डॉ दीपक साहू, विनोद ताम्रकार,डॉ अभिषेक जैन, डॉ सत्येंद्र मिश्रा डॉ मुकेश मल्होत्रा डॉ खुराना डॉ अतुल सुले, डॉ मुकेश श्रीवास्तव, डॉ अश्विन देशमुख, डॉ साकेत अग्रवाल, डॉ अंकित सेठ, डॉ फिरोज अंसारी, डॉ चरणजीत सिंह गुजराल, डॉ निखिल दुबे, डॉ शेखर शिवहरे, डॉ आशुतोष राय,डॉ अरुण श्रीवास्तव, डॉ पंकज क्षत्रिय, डॉ सुनील चौहान, डॉ श्रीकांत साहू, डॉ ऋषि उपाध्याय, डॉ अमरीश पांडे, डॉ मुकेश पांडे, डॉ विपुल घई, डॉ श्याम सिद्धे, डॉ सदन यादव,डॉ अंशुल तिवारी डॉ.शुभम् अवस्थी आदि चिकित्सकों ने मन की बात को सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88