ज्ञापन सोपते हुए किसान कृषि समस्या को लेकर जिला कलेक्टर से लगाई गुहार

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील कार्यालय में कृषि विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सदस्य नंदकिशोर परोहा तहसील अध्यक्ष सुरेश पटेल सहित किसान पदाधिकारी सिहोरा पहुंचकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार शशांक दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पत्र में लिखित मांगों का उल्लेख करते हुए किसानों ने प्रशासनिक पदाधिकारी विशेष चर्चा कर अपनी मांग को अवगत कराया, सिहोरा तहसील मैं किसनों की धान खरीदी की शेष राशि भुगतान जल्द किया जावे। खरीदी केंद्रों में गेहूं की तोले धर्म कांटा से की जावे। खरीफ व रवि फसले धान गेहूं की खरीदी की मात्रा बढ़कर उत्पादन के आधार पर धान 25 सौ से 28 सौ क्विंटल और गेहूं 20 से 22 क्विंटल तक ली जावे। सिकमी नाम पंजीयन का सरलीकरण किया जावे। सिहोरा तहसील के अंतर्गत मझगवां थाना में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जावे। किसानों की धान एवं गेहूं की खरीदी एमएसपी को बढ़ाकर क्रमशः धान 31सौ एवं गेहूँ 27 सौ रुपए खरीदी की जावे। पड़रिया माइनर एवं खागामऊ माइनर में आखिरी टैल तक पानी पहुंचाने तथा आधी अधुड़ी नेहरों को पूरा किए किया जाने जैसे बिंदु ज्ञापन में शामिल है। ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिला सदस्य रमेश पटेल, सरपंच रजनीकांत, रघुनाथ पटेल, मेवा लाल पटेल, अंबिका तिवारी, जयराम पटेल, गोविंद ठाकुर, छकौड़ी पटेल, रामसेवक यादव, नर्मदा पटेल, मुन्नीबाई, दुर्गाबाई, प्रदीप पटेल, नरेश पटेल, रामा पटेल, देवीदीन ठाकुर, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।



