जी.आर.पी. सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही चोर गिरोह से जप्त किये सोने चाँदी के जेवरात

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर सुश्री शिमाला प्रसाद एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ए. के. त्रिपाठी के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रेल मोहम्मद इसरार मंसूरी, श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय रेल लोकेश माकों के मार्गदर्शन में जीआरपी, सीआईबी, व्दारा अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे जीरो टालरेन्स की नीति के तहत अन्य थानों से समन्वय स्थापित करने के संबंध में निर्देश का पालन करते हुये थाना बसंतपुर जिला राजनांदगाँव छत्तीसगढ में घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोरों के गिरोह की जबलपुर में सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर बलराम यादव एवं सीआईबी के अधिकारियों व्दारा ततपरता से कार्यवाही की जाकर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगाँव छत्तीसगढ के आरोपियों शातिर चोर गिरोह के सदस्य (1) राजा खान पिता सफदर खान उम्र 25 वर्ष निवासी कबूलपुरा थाना कोतवाली जिला बदायू (उ.प्र.) (2) फिरोज खान पिता लियाकत खान उम्र 24 वर्ष निवासी मल्लूपुरा 224 नम्बर थाना सिविल लाईन मुजफरनगर (3) शाहरूख खान पिता नन्हे खान उम्र 30 वर्ष निवासी मौहल्ला सौदा सौथा खेल के पास बदायू थाना कोतवाली जिला बदायू (उ.प्र.) को रेलवे स्टेशन जबलपुर से पकडकर आरोपी गणों के पास से सोने चाँदी के जेवरात भारी मात्रा में तथा नगदी 5,63,500 रूपये कुल कीमती 11,63,500 रूपये की सम्पत्ति जीआरपी थाना जबलपुर धारा 102 जा.फौ. में जप्त की गई आरोपी गणों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम यादव, उप निरी. प्रकाश श्रीवास्तव, सीआईबी के उप निरी. धर्मेन्द्र पटेल, सउनि. एम.एल. व्दिवेदी, जीआरपी के प्रधान आर, गणेश तिवारी, आर, परशुराम यादव, आर, गोपाल सिंह, आर. रवि पुरोहित, आर. ओमप्रकाश बघेल, सीआईबी के प्र. आर. देवेन्द्र सिंह, आर. अजीत सिंह, आर. राघवेन्द्र पाठक का विशेष योगदान रहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय व्दारा अधिकारी, कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।



