आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज विनयोजलिः गुणानुवाद
जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन एवं समस्त प्राध्यापकगण तथा समस्त छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में आचार्य श्री विधा सागर जी महाराज की विनयोजंलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें डाॅ. आशीष जैन, डाॅ. बाज़गा अतहर खान तथा डाॅ. सुनील गिरी, श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि भारत वर्ष में आने वाली पीड़ियों आचार्य श्री की ऋणी रहेगी तथा आचार्य श्री त्याग, दया, सहानुभूती की प्रतिमूर्ति थे आचार्य विधासागर महाराज ने विभिन्न समाजो तथा धर्मानुयायियों के मानस पहल पर अमिट छाप छोड़ी है। जैन धर्म के अनुयायी होने के वावजूद उन्होने आजीवन सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। यही वजह है कि न सिर्फ जैन धर्म के अनुयायी वल्कि सभी धर्म के आचार्य श्री पर गहरी आस्था अनुयायी रखते है।