मातृशक्ति वास्तव राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैः सुमित्रा वाल्मीकि राज्य सभा अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन में आज माहिलायो के सशक्तिकरण के लिए परमात्मा द्वारा सकारात्मक परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया | जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बहन सुमित्रा वाल्मीकि जी राज्य सभा अध्यक्ष ,पूर्व पार्षद यामिनी सिंह (पत्नि महापौर ),स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पा पांडे ,डॉ निशा तिवारी स्त्रीरोग विशेषज्ञ एल्गिन हॉस्पिटल ,सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी, सिस्टर सोफिया एवं गीता विद राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वर्षा दीदी जी उपस्थित रहे |
बहन सुमित्रा वाल्मीकि जी ने अपने उदबोधन मे कहा की मातृशक्ति वास्तव राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैl उन्होंने अपने राजयोग से प्राप्त अनुभव को सभा के साथ साझा किया और सभी को राजयोग को सीखकर उसका लाभ लेने की प्रेरणा दी।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी ने सभा को संबोदित करते हुए कहा कि जिस प्रकार महिलाये आज विज्ञान और तकनीकी के इस नए युग में समाज मे अपना एक महत्वपूर्ण योग दान कर रही ही | इसी प्रकार अब समय प्रमाण आवश्कता है स्वयं प्रति सकारात्मक आशावादी रहते हुए हिम्मत ,द्रणता के साथ के अपने आंतरिक शत्रुयो इर्ष्या, द्वेष ,घ्रणा को शुभ भाव ,स्नेह ,सहयोग क्षमा जैसे गुणों से परिवर्तन कर स्वयं को आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त बनाना |
ब्रह्माकुमारी पुष्पा पांडेय जी कहा कि महिलायों में निर्माणता का गुण सहज रूप से होता है बस इसे आवश्कता है तो केवल एक उत्क्रष्ट दिशा प्रदान करने की जो की राजयोग के द्वारा संभव है | दीदी जी ने सभी को राजयोग का गहरा अनुभव भी कराया और किस तरह से परमात्मा शिव से सीधा संबंध जोड़कर वे अपने आप को सशक्त कर नए स्रजनात्मक कार्य कर शक्ति है।
महिलाएं वास्तव मे सशक्त ही है उनको आवश्यकता है बस अपने अंदर के शक्तियों को जाग्रत करने की जो की राजयोग से सहज ही हो जाती है ऐसा बहन यामिनी सिंह ने अपने वक्तव्य मे कहा।संस्था का परिचय राधा बहन ने दिया।कार्यक्रम का कुशल संचालन राज्ययोगिनी ब्रह्माकुमारी वर्षा दीदी जी किया।



