टीवी की रोकथाम हेतु 26 जिलों में चलेगा एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान

जबलपुर दर्पण। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि जबलपुर जिले में टीबी की रोकथाम के लिए 18 साल से अधिक उम्र वालों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा,जिले में 7 मार्च से इस अभियान को शुरू करने के लिए विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता ने बताया कि बीसीजी वैक्सीनेशन के लिए पात्र व्यक्तियों को एएनएम के द्वारा टीबी विन पोर्टल में अपना प्री-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह टीका मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष दिनों में लगाया जाएगा।
जिला क्षय एवं एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ संतोष ठाकुर ने बताया कि इन 6 केटेगरी में आने वाले को लगेगा टीका–
- 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति (गंभीर बीमारी से पीड़ित न हो)।
- 18 साल की उम्र से अधिक ऐसे जिनका बीएमआई 18 से कम है।
- ऐसे टीबी के पीड़ित जिनका उपचार 5 साल पहले खत्म हो चुका है।
- 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति जो कि डायबिटीक है।
- 18 साल की उम्र से अधिक वाले ऐसे व्यक्ति जो स्मोकर है।
- 18 साल से अधिक उम्र वाले ऐसे व्यक्ति जो कि पिछले 3 साल के दौरान टीबी मरीज के संपर्क में आए हो।



