भाजपा लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने वरिष्ठ जनों का लिया आशीर्वाद

जबलपुर दर्पण। जबलपुर लोकसभा हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष दुबे ने जबलपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओ से उनके निवास पर जाकर भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। दुबे ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बनर्जी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पूर्व महाधिवक्ता रघुनंदन सिंह, पूर्व महूपर श्रीमती सुशीला सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, महाअधिवक्ता प्रशांत सिंह, प्रशांत पोल, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, शरद जैन, प्रतिभा सिंह, वरिष्ठ नेता विनोद गोंटिया, पूर्व महापौर स्वाति सदानंद गोडबोले, विनोद मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के निवास पहुंचकर भेंट कर आशीर्वाद लिया।
लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने कहा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझ आम कार्यकर्ता को जबलपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके प्रति कोटि-कोटि आभार व कृतज्ञता प्रकट करता हूं, जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्य को खड़ा करने से जबलपुर को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने वाले हमारे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के साथ ही मैं कार्य करूंगा और इसीलिए उन सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं।
उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में मैं आम कार्यकर्ता की तरह कार्य करते हुए संगठन की पूर्ववर्ती परंपराओं के निर्वहन के साथ ही, मोदीजी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल-मंत्र के साथ अपना सर्वोत्कृष्ट देने का विन्रमशील प्रयास करूंगा।



