जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एक अनोखी शादी..36 इंच की दुल्हन ,5 फीट के दुल्हे राजा

जबलपुर दर्पण। भगवान इंसान को जब धरती पर भेजता है तो,उसकी परवरिश से लेकर समस्त प्रकार की चिंता हम मनुष्य से ज्यादा भगवान को रहती हैं। इसी तरह जोड़ियां पहले से ही ऊपर वाला बना कर भेजता है। जबलपुर में एक अनोखी शादी की चर्चा बहुत जोरों से हो रही है तीन फीट की दुल्हन की शादी पांच फीट के दुल्हे से हुई है। काफी दिनों से वे दोनों एक दूसरे को जानते हैं। और शादी के बंधन में बंध गए हैं इस शादी से दोनों बहुत खुश हुए। दोनों के परिवार शादी में शामिल हुए। दुल्हे का नाम प्रभात और दुल्हन का नाम संध्या है। दोनों की शादी हनुमानताल के एक सार्वजनिक मंदिर में सम्पन्न हुई। रीवा के रहने वाली संध्या जबलपुर के खमरिया में आठ वर्ष से रह रही , तभी उसे प्रभात नाम के लड़के से प्यार हो गया। और दोनो अब शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के परिवार भी बहुत खुश हैं। दोनों की शादी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हनुमानताल स्थित शिव मंदिर में कराई । शादी में आसपास के लोग भी शामिल हुए। इससे पहले दोनों की कोर्ट में शादी भी कराई गई। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों की शादी शिव मंदिर में कराई गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page