जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्पोर्ट्स व्हीलचेयर पाकर खिला शुभम का चेहरा

जबलपुर दर्पण। जबलपुर के विख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं दिव्यांग जनों की सेवा में सदैव तत्पर आदरणीय डॉ जितेंद्र जामदार जी व अंतराष्ट्रीय एबिलिंपिक्स खिलाड़ी श्री रजनीश अग्रवाल के कर कमलों से आज मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयनित श्री शुभम को स्पोर्ट्स व्हीलचेयर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रदान की गई। जबलपुर में दिव्यांगों के खेलों से संबंधित विभिन्न सामग्रियों हेतु दिव्यांग खेल क्लब की स्थापना की जा रही जिसमें विभिन्न खेल सामग्रियां एकत्रित रहेंगी और उन्हें आवश्यकता अनुसार विभिन्न दिव्यांग खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध करवाया जाएगा। आज राष्ट्रीय हेंडीहोप दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा, क्लब को प्रथम स्पोर्ट्स व्हील चेयर जिसकी कीमत 21384/- रुपये है दी गई जिसे तत्काल आदरणीय डॉ साहब ने शुभम को गुजरात में राष्ट्रीय क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेने हेतु आवंटित किया। हेंडीहोप से अध्यक्ष श्री दीपक द्विवेदी ने शुभम को बधाई दी।
इस अवसर पर क्लब के श्री उत्तम राव, श्री देवेंद्र सोनी, श्री संजय रजक, श्री रजनीश अग्रवाल, श्री सुमित कोहली, श्री रिषय अग्रवाल एवं अन्य समाज सेवी उपलब्ध रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88