दुखों से बचने हेतु पुरुषार्थ करें: आचार्य वागीश

जबलपुर दर्पण। ईश्वर के आनंद को पाने के लिए ईश्वर की प्रार्थना उपासना करनी चाहिए और सांसारिक दुखों से बचने के लिए पुरुषार्थ करें तदाशय के विचार एटा से पधारे आचार्य वागीश जी ने आर्य समाज दयानंद भवन के वार्षिकोत्सव के प्रथम सत्र मे ओम ध्वजा के आरोहण करने के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इसके पूर्व गुरुकुल से आए ब्रह्मचारियों द्वारा ऋग्वेद के मंत्रों के पाठ से यज्ञ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पुरोहित सतेंद्र शास्त्री भजनोपदेशक योगेश दत्त आर्य, वीरेंद्र धमीजा, सोमेंद्र माहेश्वरी, उमेश चंद्र सिंह, श्रवण कोचर, श्रीमती सुदेश धमीजा, श्रीमती सरोजिनी कौशल, श्रीमती सुवर्चा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आज शुक्रवार का मुख्य आकर्षण आर्य समाज दयानंद भवन से प्रातः 10.30 बजे से निकलने वाली शोभा यात्रा रहेगी। जिसमें श्याम बैंड की प्रस्तुति, चलित यज्ञ की झांकी, गुरुकुल के ब्रह्मचारियों का प्रदर्शन, आर्य शालाओं के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झांकीयां प्रमुखता से शामिल होगी। यह शोभा यात्रा रसल चौक, नगर निगम, पुराना बस स्टैंड, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, करमचंद चौक, नौद्रा ब्रिज होते हुए वापस आर्य समाज दयानंद भवन में समाप्त होगी



