मुजावर मोहल्ले कादरी नगर मे अफ्तार का किया एहतेमाम

जबलपुर दर्पण। रमजान शरीफ के 11 वे रोजे पर मदन महल दरगाह के मुतवल्ली सैय्यद कादिर अली कादरी द्वारा अफ्तार का एहतेमाम किया गया। मगरिब की अजान बुलंद होते ही सैकड़ो लोगों ने सामूहिक अफ्तार किया। अफ्तारोपरान्त मगरिब की सामूहिक नमाज अदा की गई और मुल्क की तरक़्क़ी खुशहाली की दुआएं मांगी गई। इस मौके पर मेराज बाबा जमाली, खादिम बाबा, वरिष्ठ समाज सेवी हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, मतीन अंसारी, रफीक खान, पार्षद गुलाम हुसैन, अजय अव्स्थी, हाजी मुईन खान, निजाम कादरी, ताहिर खान, जावेद सौदागर , नावेद खान , बासित अली, जवाहर कादरी, पप्पू भाई, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। मुबारक कादरी, सैयद कादिर अली कादरी, इनायत कादरी, रोशन कादरी, आदि ने अफ्तार मे शिरकत किये लोगों का शुक्रिया अदा किया



