जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व विधायक श्री अवस्थी थामेंगे भाजपा का दामन या फिर कांग्रेस प्रत्यासी श्री यादव की नामांकन रैली में पहुंचकर विरोधियों को देगे सक्त संदेश

पाटन/जबलपुर दर्पण। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट एवं अपने फेसबुक पेज से सनसनी खेज पोस्ट करके हमेशा सबको चौंकाने वाले पाटन विधान सभा से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर से सियासी गलियारों में सोशल मीडिया के माध्यम से खलबली मचा दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा करके बताया है कि पाटन विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक नीलेश अवस्थी बहुत जल्द जबलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें विश्वास हैं कि पाटन विधान सभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा प्रत्याशी बनाकर भाजपा उन्हें चुनाव लड़ाएगी। जब इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी से बात करने की कोशिश की गई तो उनके सभी मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। हालाकि कल प्रदेश के मुख्य मंत्री,प्रदेश अध्यक्ष,भी शहर में रहेंगे संभवतः कल यह स्थिति स्पष्ट होगी की पूर्व विधायक भाजपा का दामन थामेंगे या फिर दिनेश यादव की नामांकन रैली में शामिल होकर श्री विश्नोई के द्वारा किए गए दावे को पूर्ण विराम लगा देगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page