ख्याति प्राप्त हॉकी प्लेयर अरुण यादव का स्वागत

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि खेलधानी जबलपुर में हॉकी जगत के महारथियों में शुमार अरुण यादव ( लड्डू भैया ) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं । लगातार १६ वर्षों तक सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेकर अविस्मरणीय कीर्तिमान स्थापित किया है । आपने भारतीय शालेय हॉकी टीम , जूनियर इंडिया सहित भारतीय रेलवे हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर खेलधानी का गौरव बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई । आज जागरूक खेल संघ जबलपुर ने आपका स्वागत करते हुए आपकी उपलब्धियों को जागरूक खेल संघ जबलपुर के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने पुष्टाहार पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन , अजीत कनौजिया, राकेश श्रीवास , स्टेनली नॉरबर्ट, धनराज पिल्ले ,चंद्रशेखर स्वामी, दिनेश गौड़ , सुधीर अबदिया, शशि रमन स्वामी, मुदित रजक, श्रीमती बिंदु पिल्ले एवं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति सराहनीय रहीl



