जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समता पार्टी और इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मिलकर कार्य करेंगे

जबलपुर दर्पण। समता पार्टी जिसका गठन वर्ष 1994 में पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के द्वारा किया गया था समता पार्टी ने पहली बार नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में मौका दिया था यह समाजवादी विचारधारा को मानती है और उत्तर भारत में विशेष रूप से बिहार में इसका काफी राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव है वर्तमान में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्य कर रही है समता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजीव भारद्वाज का आज जबलपुर आगमन हुआ आपने इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम तिवारी से राष्ट्रीय कार्यालय में भेंट कर दोनों पार्टियों के राजनीतिक रूप से एक साथ कार्य करने और नई राजनीतिक शक्ति बनाने के संबंध में चर्चा की शीघ्र ही दोनों दल संयुक्त रूप से संपूर्ण भारत में कार्य करेंगे आपके साथ इस अवसर पर समता पार्टी के महावीर सिंह भी उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page