मुंडी टोरिया ग्राउंड रांझी में किया रावण के पुतले का दहन

जबलपुर दर्पण। नव सर्व धर्म सभा रांझी द्वारा कार्तिक उरांव खेल प्रांगण मुंडी टोरिया मोहनिया रांझी में मेघनाथ कुंभकरण और रावण के पुतले का दहन किया गया समिति के सदस्यों ने बताया कि 51 फीट रावण कुंभकरण मेघनाथ का पुतला दहन किया गया 11 वर्ष से निरंतर यह आयोजन किया जाता है आयोजन में संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाती है कदम संस्था द्वारा प्रस्तुति अहीर नेत्र एवं शानदार आतिशबाजी राम दरबार की प्रस्तुति संत श्री राघवेंद्चार्य महाराज जी की उपस्थित मैं विशाल रूपी रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाता है संत द्वारा बताया गया कि असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयदशमी पर अहंकारी रावण का वध कर जैसे हम प्रफुल्लित होते हैं इसी प्रकार हम सब अपने अंदर के रावण का दहन कर राम बने और हमेशा सत्य के मार्ग पर चलें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अशोक ईश्वर दास रोहाणी जी उपस्थित हुए आयोजन मंडल के सदस्य श्रीमती कुसुम सिंह खानु कुशवाहा डॉक्टर सुरेश पटेल अजय कंडारी रविंद्र कुशवाहा संत कुमार कुशवाहा निर्दोष कुजूर बिंदेश्वरी प्रसाद पप्पू पुष्पराज सिंह दशरथ पटेल प्रदीप पिल्ले सोनू आनंद तिवारी राजेश विश्वकर्मा दीपक भास्कर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री नरपत बाबा जी प्रवचन शंकर कुशवाहा जी दामोदर सोनी जी मुकेश श्रीवास्तव जी आर एस भगत जी वृंदावन कुशवाह जी धर्मेंद्र सिंह चिंटू एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सावित्री शाह जी अनुराग दहिया जी निशान झारिया जी की उपस्थिति में शानदार आयोजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ



