जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नव नियुक्त प्राचार्य ने ग्रहण किया पदभार

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय (स्वशासी), जबलपुर के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. फा. जे. बेन एंटोन रोस ने पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. फा. जे. बेन एंटोन रोस पूर्व में भी 2012 से 2019 तक संत अलॉयसियस महाविद्यालय के उप-प्राचार्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे 2019 से 2023 तक सेंट अलॉयसियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जबलपुर में एडमिनिस्टेटर के रूप में अपनी सेवाएँ देते रहे हैं। उनकी नियुक्ति के अवसर पर डॉ. फा. जी. वलन अरासु (बिशप इलेक्ट, जबलपुर कैथोलिक धर्माप्रांत एवं पूर्व प्राचार्य महाविद्यालय) एवम् डॉ. फा. डेविस जॉर्ज (डायरेक्टर, सेंट अलॉयसियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जबलपुर) ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के उप-प्राचार्य गण डॉ. कल्लोल दास एवं डॉ. अंजली डिसूजा सहित सभी प्राध्यापकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर बधाईयाँ दीं एवं उनके नेतृत्व में निष्ठापूर्वक कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88