शिवार्चन मात्र से ही दुर्योग बन जाते है शुभ योग : स्वामी नरसिंह दास

जबलपुर दर्पण। श्रावणमास में शिव अभिषेक करने का विशेष महत्व है। कठिन से कठिन कार्य भी भगवान शिव के अभिषेक और विल्ब पत्र अर्पण मात्र से सरलता से पूर्ण होते हैं । चातुर्मास में श्रावण साधकों के वर्ष भर के सभी संकटों का नाश करने वाला है जिसमें भगवान शिव धरा धाम में भक्तों को आशीर्वाद देने आते हैं। आज श्रावण सोमवार सोमवती अमावस्या हरियाली अमावस्या के साथ पुरूषोत्तम मास का संधिकाल भी है ।
उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर गीता धाम में श्रावण मास महोत्सव के अवसर पर आयोजित नर्मदेश्वर महादेव शंभो के 108 शिवनामार्चन, रूद्राभिषेक पूजन में कहे ।
श्रावण महोत्सव रूद्राभिषेक पूजन आचार्य रामफल शास्त्री , डॉ हितेश अग्रवाल, प्रतिभा विध्येश भापकर, ईश्वरी प्रसाद,
एस बी मिश्रा, संतोष रेखा खम्परिया, रामजी ,लालमणि मिश्रा, जितेंद्र तिवारी ,संदीप, सुनील ,प्रवीन चतुर्वेदी ,प्रियांशु, हिमांशु, पवन ,विवेक, अमित शास्त्री सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त मंडल के सदस्य और श्रृध्दालु जन उपस्थित रहे ।
आज श्रावण अधिक मास के अवसर पर विशेष अनुष्ठान प्रात काल 9 बजे से नरसिंह मंदिर सायं काल 5 बजे से गीता धाम में आयोजित हैं।



