अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

थानों का औचक निरीक्षण कर कहा थाने में जप्त वाहन एवं माल का विधिवत कार्यवाही करते हुये करें निराकरण

जबलपुर दर्पण। तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) थाना पनागर, गोसलपुर एवं सिहोरा पहुंचे । आपने थाना प्रभारी पनागर श्री रीतेश पाण्डे, थाना प्रभारी गोसलपुर श्री आदर्श कांत शुक्ला (प्रशिक्षु भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा की उपस्थिति में थानों का औचक निरीक्षण करते हुये थाने की साफ सफाई के साथ साथ हवालात, मालखाना, एवं थाने में संधारित किये जाने वाले रिकार्ड का अवलोकन कर जप्त वाहनों एवं जप्त माल का विधिवत कार्यवाही करते हुये शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये थाने में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये।

सी.एम. हैल्प लाईन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीकारक समाधान किया जाये। साथ ही सी.सी.टी.एन.एस. में सभी प्रकार की प्रविष्टियों को एवं रोड एक्सिडेंट के प्रकरणों का डाटा ‘‘आई रेड एप’’ (इंटीग्रेटिड रोड एक्सिडेंट डाटाबेस) में समय का विशेष ध्यान रखते हुये अपलोड करें। थानों में लंबित धारा 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के हर सम्भव प्रयास किये जायें गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये फायनल बाउंड ओवर करायें, बंध पत्र का उल्लंघन करने पर 122 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88