जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक साक्षरता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। सिहोरा मीडिएशन भवन में विधिक सेवा समिति के द्वारा विधिक साक्षरता और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष द्वितीय ऐडीजे सिहोरा माननीय सैफी दाऊदी सहित सभी न्यायाधीश की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अलग-अलग वक्ताओं ने प्रताड़ित समाज के लोगों को कानूनी जानकारी से अवगत कराया। वहीं शिविर में पहुंचे करीब 16 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । रक्तदाताओं को फल, जूस, काफी, वितरण कर रक्तदान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।



