यश का सुयश 12वीं में 93.6% स्कूल में प्रथम

जबलपुर दर्पण। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 12 वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्रों ने अपने अपने वौद्धिक कौशल और कठिन परिश्रम कर शानदार सफलता हासिल कर अपने विधालय, नगर और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
उप नगरीय क्षेत्र तिलहरी के अजय सत्य प्रकाश होम्स निवासी एड. अरुण त्रिपाठी श्रीमती निशा त्रिपाठी के होनहार सुपुत्र ए पी एन विद्यायल सदर केंट जबलपुर के मेधावी छात्र यश त्रिपाठी ने गणित संकाय सहित सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ 93.6% प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने विद्यायल ए पी एन सदर केंट जबलपुर में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। यश त्रिपाठी ने बताया कि बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए दिन रात स्वयं अध्यनरत होकर अपने लक्ष्य को पूरा किया है भविष्य के बारे में वे आईआईटी, जेईई की तैयारी में लीन है सफल होने का पक्का इरादा बना चुके है। एड .अरुण त्रिपाठी ने अपने बेटे यश की जीवनशैली और पढ़ाई करने की दक्षता पर खुशी जाहिर की और अपने दोनों बेटों दीपनारायण और यश त्रिपाठी पर गर्व, आत्मगौरव का एहसास कराया। यश त्रिपाठी की इस शानदार कामयाबी पर संस्था के संस्थापक चमन श्रीवास्तव, दादा दादी सुशील कुमार त्रिपाठी, श्रीमती कुसुम कली त्रिपाठी, नाना धनेश पांडेय, चाचा राजेश, रजनीश त्रिपाठी, भैया भाभी दीप नारायण श्रीमती अर्पणा त्रिपाठी, अद्रित,एवं कॉलोनी के दीपिका आशीष कपूर, मनीषा अनिल शुक्ला, ज्योत्सना राकेश चौरसिया,संध्या महाजन,कविता बाटला, स्वाति प्रसाद, अनिता अग्रवाल, सुनील मसीह,भावना अमित अग्रवाल, श्रीलता शेखर प्रसाद, एकता दीपक ढींगरा,जितेंद्र नीतू सिंह, सीमा आलोक,मनवीत गुरदीप भाटिया, प्रतिमा कौस्तुभ सिंह, गरिमा अनुराग शुक्ला,प्रियंका परमानन्द कोरचे, सहित परिवार जनों,मित्रों, शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।



