जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बंग समाज ने कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई

जबलपुर दर्पण। गीतांजली सभा गृह (टैगोर उद्यान, सदर, गेट नं 1 के पास) नोबेल पुरस्कार विजेता विश्व कवि रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की 164 यों जन्म जयन्ती के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि श्रीमती शोभना बन्दोपाध्याय महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे की विशिष्ट अतिथि समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती जयश्री बैनर्जी एवं श्रीमती मुक्ता रॉय, अध्यक्ष बंग समाज द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, माँ जगधात्री पूजा सिविल लाईन की ओर से अध्यक्ष डॉ. सौरभ मुखर्जी, स्टेशन दुर्गापूजा समिति सदर की ओर से एम. एल. हाजरा एवं सुबीर सरकार, अन्नपूर्णा पूजा समिति की ओर से केप्टिन प्रदीप कुमार पाण्डा एवं श्रीमती सीमा मण्डल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, तत्पश्चात् कुमारी अनिका चैटर्जी एवं अनुश्री वैनर्जी के साथ निष्का सेनगुप्ता के द्वारा रबीन्द्र संगीत पर मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात् अनिरूद्ध चक्रवर्ती द्वारा हिन्दी एवं बंग्ला में रबीन्द्र संगीत प्रस्तुत किया गया, श्रीमती छाया मण्डल द्वारा काव्य पाठ किया गया, मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कवि गुरू रबीन्द्रनाथ के जीवनी के कुछ महत्वपूर्ण संस्मरण सुनाए, आभार प्रदर्शन आशीष बैनर्जी द्वारा किया गया, अंत में स्वल्पाहार का आयोजन किया गया, जिसमें दीपक पाल उपाध्यक्ष, उत्तम सरकार, साधन दास, त्रिदीप भट्टाचार्य, संदीप चौधरी, स्व श्रीमती अपर्णा सरकार, श्रीमती गौरी बैनर्जी, आलोक बोस, संजय भट्टाचार्य एवं नमीता देबनाथ के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का संचालन सचिव सुजीत बैनर्जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88