प्राणघातक हमले के विरोध में समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय घेरा

जबलपुर दर्पण। सरकारी कुआं निवासी गोपाल चौधरी के ऊपर 9/11/24 को शीतलामाई मंदिर के पास क्षेत्र के 4 आदतन अपराधियो द्वारा बेसबॉल के डंडों से प्राणघातक हमला किया जिससे सिर में गंभीर चोट आने पर 8 टांके लगे उक्त घटना की रिपोर्ट थाना घमापुर में दर्ज कराई उसके बाद पुनः 11/11/24 को अन्य क्षेत्रीय लोगों से विवाद कर बमबाजी, वाहन की लूट की घटनाएं की जिसकी रिपोर्ट हनुमानताल ओर घमापुर में दर्ज हुई परंतु उसके बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही साथ ही प्राणघातक हमले एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, शहर के विभिन्न थानों में लगभग 40 मामले दर्ज हैं पुलिस की लापरवाही से और लगातार घटनाओं के होने पर नागरिकों में काफी आक्रोश हैं, आज सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों के साथ गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया,
इस अवसर पर देवेश चौधरी, तरुण रोहितास, राजेंद्र चौधरी, संजय अहिरवार, गोपाल चौधरी शेरू अहिरवार, सुशील अहिरवार, राकेश चौधरी, जय अहिरवार, सूरज हिरवार, अचलनाथ, संजीत चौधरी, संजू अहिरवार, सूरज चौधरी आदि उपस्थित थे ।



