सीजीएचएस, की बैठक सम्पन्न *भीषण गर्मी व लू से बचाब जरूरी है

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी न 4 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0पी0 रावत की अध्यक्षता में नगर के वरिष्ठ नागरिकों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि डी0 एस0 भारती सीनियर सिटीजन विज़न जबलपुर, अनिल शुक्ला, वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर, महेंद्र पटेल बेनिफिसरी वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, अर्जुन सिंह भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन,किशन लाल वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण संघ की उपस्थिति में विभिन्न महत्वपूर्ण सुझावों की समीक्षा की गई। अनिल शुक्ला ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0पी0 रावत ने अन्य पदस्थ डॉ एस के राय, डॉ राजीव यादव, डॉ रावीन्द्र रावत से परिचय करते हुये कहा कि वरिष्ठ जनों का सम्मान, सदव्यवहार, अच्छे इलाज कराने की बेहतर सलाह व समय पर मेडिसन उपलब्ध कराना हम सब का कर्तव्य है। अभी गर्मी व लू से बचाब ही अच्छा इलाज है। इस बैठक में दवा सप्लायर के प्रतिनिधि पंकज नवाठे भी उपस्थित रहे। प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । बैठक की व्यवस्थाओं और सफल बनाने में डिस्पेंसरी के मनोज कुमार, प्रदीप सिंह, लव डांगी, अनू कुमारी, रवि दहायत, गोपाल भट्ट, हेमराज आर्मो, रंजना सहित सभी का सहयोग सराहनीय रहा।



