यशस्वी जीवन की सदभावना ही मंगलकारी होती है

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय संत परम् पूज्य श्री ब्रजबिहारी सरकार श्री अनिकेत कृष्ण जी महाराज का जबलपुर के उप नगरीय क्षेत्र तिलहरी के अजय सत्य प्रकाश कॉलोनी में अनिल अनुराग शुक्ला के गृह निवास श्रीसदन में पावन आगमन हुआ, श्रीमती मनीषा अनिल शुक्ला, श्रीमती गरिमा अनुराग शुक्ला, श्रीमती मंजू दुबे, पूज्य गुरु जी के पाँव पखारे एवं आरती उतारी कर भावपूर्ण वंदन, अभिनन्दन कर अपने आपको धन्य किया। श्री ब्रज बिहारी सरकार गुरुजी ने नन्हे मुन्ने अग्रिमा(श्री) अग्रिम(जय)को बहुत लाड़-प्यार करते हुए यशस्वी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया, 108 श्रीमद्भागवत कथा का संकल्प लेकर देश परदेश की पावन भूमि में अपने मुखारबिंद से सारगर्भित प्रसंग, संगीतमय भजनों से भगवान की लीलाओं का वर्णन कर सनातन धर्म की ध्वजा फहराने का बालपन में लिया कठोर संकल्प आज चहुओर भक्तिमय वातावरण बनाये हुए है। जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज के अनन्य शिष्य अनिकेत जी ने बाल अवस्था मे ही धर्म शास्त्रों का गहन अध्ययन कर, अदृश्य महाशक्तियों का अपने जीवन मे समावेश किया है। वही गुरुदेव जी के दिव्य दरबार से पीड़ित मानवता को संजीवनी बूटी मिल गई हो । अनिकेत गुरु जी का कहना है भूत और भविष्य नही हमे वर्तमान को सुंदर और सफल बनाना है। अपने पूर्वजों की अनमोल धरोहर सनातन धर्म को अपने राष्ट्र में पूरे मनयोग,एक दूसरे के सहयोग से मिलकर आगे बढ़ते ही रहना है। शुक्ला परिवार की गुरुभक्ति की सराहना करते हुए गुरुदेव जी ने सुख समृद्धि का शुभाशीष दिया। इस पुनीत अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के संयोजक सुनील तिवारी, मनीष पटेल, दीपक तिवारी,कृष्णा पटेल, नीरज तिवारी,अनिल शुक्ला, श्रीमती मनीषा शुक्ला, श्रीमती मंजू दुबे, अनुराग गरिमा शुक्ला, की गरिमामय उपस्थिति रही।



