जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हाजियों को 2 जून को मुंबई पहुंचना है, 1 जून को गरीब रथ रद्द

जबलपुर दर्पण। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सैयद ताहिर अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल राज्यसभा सांसद से जबलपुर से हज पर जा रहे लोगों की समस्या को लेकर मिला। जहां जबलपुर से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस जो 1 जून को अस्थाई रूप से रद्द की गई है, उसे बहाल करने की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री तंखा ने तत्काल रेलवे जीएम के नाम पत्र लिखा। एवम शोभना बांधोपाधय्यय सै बात भी की ओर रेलवे अधिकारियों ने श्री तंखा को आश्वस्त किया है कि दो दिनों के अंदर इस मामले में निर्णय लिया जाएगा। श्री तनखा से मिले प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस नेता गुड्डू नबी उस्मानी, पूर्व पार्षद राजू लाइक, समाजसेवी कलीम खान आरिफ बेग,अख्तर अंसारी पार्षद ,वकील अंसारी पार्षद ,केसर मौलाना,रिजवान कोटि,तोशिफ चंकी, पिंटा आदि उपस्थित रहे।

सैय्यद ताहिर अली ने बताया, जबलपुर और उसके आसपास के जिले से करीब 500 यात्री हज करने जा रहे हैं। 19 मई को हज कमेटी आफ इंडिया ने उनकी फ्लाइट डेट का ऐलान किया। जबलपुर और आसपास के हाजियों को 2 जून को मुंबई हज कमेटी हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। 4 जून को उनकी फ्लाइट है। समस्या यह है कि 1 जून को गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द है। मुंबई जाने वाली सभी अन्य गाड़ियां पहले से ही ओवर वेटिंग है। जिसके चलते जबलपुर से हज पर जाने वाले हाजियों में हड़कंप की स्थिति है।

2 दिन में रेलवे लेगा निर्णय..
ताहिर अली ने बताया इस समस्या को देखते हुए एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद श्री विवेक तंखा से मिला प्रतिनिधि मंडल ने हाजियों की समस्या से श्री तंखा को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री तंखा ने तत्काल रेलवे जीएम को लेटर लिखा। जिसमें उन्होंने 1 जून को गरीब रथ बहाल करने की मांग की है । रेलवे अधिकारियों ने श्री तंखा को आश्वस्त किया कि दो दिन के अंदर रेलवे इस दिशा में निर्णय लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88