खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत भानपुर में चहेते सप्लायरो को बांटी जा रही रेवड़ी

टेंडर प्रक्रिया में बड़ी वित्तीय अनियमितता

शाहपुर संवाददाता -राजेश ठाकुर। एक कहावत है कि “अंधा बांटे रेवड़ी चीन्ह चीन्ह के देय ” यह कहावत जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भानपुर में चरितार्थ हो रही है सरपंच सचिव के द्वारा निर्माण कार्य से संबंधित मटेरियल  रेत ,गिट्टी ,सीमेंट ,मुरम ,सहित अन्य सामग्रियों के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी लेकिन अपनों को फायदा पहुंचाने के फेर में सरपंच सचिव ने शासकीय प्रक्रिया को रद्दी को टोकरी में डालकर मन माफिक अपने चहेते सप्लायर को बड़े ही शातिराना अंदाज में दिल खोलकर वित्तीय अनियमितता करते हुए लाभ पहुंचा दिया गौरतलब हो कि बीते वर्ष 10 /5/2023 को पंचायत द्वारा निवादा आमंत्रित की गई थी जिसमें 6000 रुपए घन मीटर की दर से रेत सप्लाई का टेंडर सर्वसम्मति से पास किया गया था लेकिन बीते वर्ष बनाई गई हाट बाजार में कंक्रीट सड़क निर्माण में इनके द्वारा उपयोग की गई रेत का भुगतान सरपंच सचिव के द्वारा 19000 रुपए की दर से किया गया जबकि टेंडर 6000 रुपए घन मीटर का पास किया था जिसमें उपयुक्त रेत लगभग 150 लाख रुपए की होना था लेकिन इनके द्वारा उसी रेत के बिल लगभग 4 लाख रुपए लगाकर अपने चहेते सप्लायर को भुगतान कर दिया गया यहां अहम बात यह है की कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य बीते वर्ष 2023 किया गया था लेकिन भुगतान वर्तमान 2024 में करते हुए सरपंच सचिव के द्वारा अमानत में खनायत करते हुए अपने चहेते सप्लायर को बड़ा लाभ पहुंचाने के फेर में बड़ी वित्तीय अनियमितता की गई है सरपंच सचिव की कार्यप्रणाली से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार से ग्राम पंचायत भानपुर में शासन द्वारा तय मापदंडों को धत्ता बताते हुए ” अंधा बांटे रेवड़ी, चीन्ह चीन्ह के देय ” कहावत को चरितार्थ करते हुए अपनों को उपकृत करते नजर आ रहे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88