जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भगवान जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा महोत्सव आज

जबलपुर दर्पण। जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा आज 7 जुलाई को दोपहर 3 बजे साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक से निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने बड़े भाई बलभद्र और बहिन देवी सुभद्रा के साथ भक्तो को दर्शन देने रथ में सवार होकर निकलेंगे।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए कोठिया श्रीकांत साहू ने बताया वात्री साहू समाज जबलपुर द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट लॉर्डगंज के तत्वाधान में 134 वर्षो से लगातार जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है।

श्री साहू ने बताया वात्री साहू समाज जबलपुर द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट लॉर्डगंज के तत्वाधान निकाली जाने वाली रथयात्रा का यह 135 वां वर्ष है यह रथयात्रा आज7 जुलाई रविवार को दोपहर 3 बजे साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक स्थित अस्थाई मंदिर से प्रारंभ होगी जो चरहाई, बड़े महावीर मंदिर, बड़ा फुहारा, सराफा , कोतवाली, मिलोनिगंज, हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंचेगी जहां स्थित सिंहवाहनी मंदिर में भगवान 12 दिनो तक अपनी मौसी के घर में रहेंगे इसके बाद भगवान की वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी और भगवान अपने मंदिर में विराजित होंगे।

श्री साहू ने बताया 15 दिनो की विश्राम अवस्था के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के कपाट खोले गए इसके पश्चात भगवान की काष्ठ प्रतिमा को नीम मिश्रित जल से स्नान करा कर नीम का तेल लगाकर नवीन वस्त्र पहना कर श्रृंगार के बाद पूजन अर्चन किया गया।

कल सुबह भगवान की आरती पूजन के पश्चात उन्हे रथ पर विराजित किया जायेगा इसके बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी बलभद्र जी और देवी सुभद्रा अपने भक्तो को दर्शन देने रथयात्रा में निकलेंगे। रथयात्रा में भगवान के रथ के साथ ही अंतराष्ट्रीय श्याम बैंड, धमाल पार्टी के साथ भगवान शंकर, भगवान श्री राधाकृष्ण, रथ के श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को खिचड़ी खिलाती मां कर्मा और भगवान विभिन्न स्वरूप की झांकी आदि आकर्षण का केंद्र होंगे। भगवान को मीठे भात का भोग लगाया जाएगा और रथयात्रा के दौरान इसका वितरण भक्तो को किया जायेगा। आस्था और संस्कृति की इस अक्षुण परंपरा का हिस्सा बनकर प्रभु का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने हेतु प्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने की अपील साहू समाज के सदस्यो ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88