चौपट सफाई व्यवस्था पर आक्रोशित कांग्रेस पार्षदों ने जोन कार्यालय का घेराव कर पुतला फूंका

जबलपुर दर्पण। नगर निगम की हठधर्मिता औऱ मनमाने रवैया के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई हैं। छुब्ध व आक्रोशित कांग्रेस पार्षदों शनिवार को नगर निगम जोन कार्यालय का घेराव कर पुतला फूंका, इस दौरान पुलिस से उनकी नोक झोक हुई।
पार्षद गुलाम हुसैन ने बताया कि शहर में नगर निगम की डोर टू डोर कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था चरमराई हुई है शहर के हर वार्ड के चौक चौराहा में कचरे का अंबार देखने को मिल रहा है, नालियां गंदगी से बाजवा रही हैं। नगर निगम अपनी कुंभकर्णी निंद्रा में सोया हुआ है जिसके कारण आज पूरा शहर तरह-तरह की बीमारियों से ग्रस्त पड़ा है। लोग गंदगी की दुर्गंध से बीमार हो रहे है। जनप्रतिनिधियों द्वारा जब-जब नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत की जाती है तो नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हैं। आंदोलन में पार्षदद्वय गुलाम हुसैन, वकील अंसारी, याकूब अंसारी, कलीम खान, एकता राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय अहिरवार, राजेश दीवान, मुन्नू पंडा, गुलाम जिलानी, मेघवंशी, टीपू सुल्तान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


