गुरु कृपा से ही निखरती है शिष्य की प्रतिभा: स्वामीनरसिंह दास जी

जबलपुर दर्पण। गुरु कृपा से ही नर और नारायण का मिलन होता है, गुरु की दृष्टि में सभी शिष्य एकसमान होते हैं लेकिन विशिष्ट प्रतिभाओं को निखारने का कार्य गुरु ही करते हैं, गुरु भक्ति से भगवत प्राप्ति होती है, श्रीमद्भागवत जीव को बताती है कि सप्त दिवसीय जीवन काल में ही सुख दुख , जीवन मृत्यु, वैभव संपदा और समृद्धि प्राप्त कर परमार्थ के कार्य करना चाहिए, नरसेवा ही नारायण सेवा है
उक्त उद्गार कथा व्यास नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने व्यास पीठ से गीता धाम ग्वारीघाट में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण सप्ताह के व्दितीय दिवस कहे।
श्रीमद्भागवत कथा पुराण 14-21 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी।
इस अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह डॉ अजय तिवारी, विजय रमा अग्रवाल,चंद्र शेखर शुक्ल,सुशील पटेल, रमेश शुक्ला, लोकेश अग्रवाल, रमेश पाण्डेय,
रामसेबक पटेल ,रमेश बसेडिया , अभिनव, डॉ कुक्कू तिवारी, राजेन्द्र इंदुलता प्यासी,योगेश, जुगल किशोर श्रीवास्तव, पार्वती पटेल, पूनम दुबे, ममता, पुष्पा पटेल, चंद्र मणि, गीता साहू, संजय मिश्रा, शिव तिवारी,रज्जन बाई पटेल, सुलोचना बाई , प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, राममूर्ति मिश्रा, राजेन्द्र यादव, सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त मंडल ने की है।



