आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर का विठ्ठल वारी यात्रा का मुख्य आयोजन आज

जबलपुर दर्पण। जबलपुर में पंढरपुर महाराष्ट्र के श्रीहरि विठ्ठल माता रखुमाई की 18 दिवसीय आराधना पश्चात मुख्य महोत्सव विगत 10 वर्ष से आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर की वार्षिक वारी यात्रा आज 16 जुलाई को सायं 4 बजे आषाढ़ी एकादशी को दत्त मंदिर से प्राचीन विठ्ठल रखुमाई मंदिर हनुमान ताल तक निकाली जाएगी।
प्रति वर्ष अनुसार होने वाली प्रसिद्ध वारी यात्रा व हरिनाम संकीर्तन यात्रा दत्त मंदिर गोलबाजार से मालवीय चौक, सुपर मार्केट, लार्डगंज चौक से कोतवाली थाना , छोटे महावीर, सराफा बाजार, कोतवाली से विठ्ठल रखुमाई मंदिर हनुमान ताल में संपन्न होगी।
विठ्ठल वारी यात्रा में श्री क्षेत्र पंढरपुर से पधारी भगवान विट्ठल रखुमाई जी का श्री विग्रह एवम् संत ज्ञानेश्वर जी महाराज, संत एकनाथ, संत सेना जी महाराज, संत नामदेव की पादुकाएं, संतों की पालकी, मराठी भाषियों का वारी बैंड, ढोल ताशे, संत गजानन महाराज का रथ, और संस्कार धानी के कौने कौने से संकीर्तन मंडल जय जय विठ्ठल जय हरि विठ्ठल का नाम संकीर्तन करते हुए पैदल दिंडी करते हुए, महाराष्ट्र की झलक जबलपुर में देखने को मिलेगी
विठ्ठल वारी यात्रा,श्रीहरि नाम संकीर्तन में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह सुरेश तोपखाने वाले, स्वाति सदानंद गोडबोले, प्रतिभा विध्येश भापकर, जया पागे, मनीष नाजवाले, संजय आपटे, गिरीश मैराल, किशोर कलमकर,
,विजय भावे, संतोष गोडबोले , हेमंत पोहरकर,प्रवीण विप्रदास, मुरली पालंदे, प्रवीण मजूमदार, विश्वास पाटंणकर, धनाजी पटिल, ,श्वेता गोडबोले, रंजना भास्कर वर्तक , मंजू देशमुख, सहित आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर , मराठी भाषियों, वारकरी भक्तों ने की। आज चक्रीय आरती हरिनाम संकीर्तन यात्रा श्री शिव मंदिर बिलहरी में संपन्न हुई। श्री विठ्ठल वारी हरिनाम संकीर्तन यात्रा आज 16 जुलाई को सायं 4 बजे से दत्त मंदिर गोलबाजार से निकाली जाएगी



