महाकौशल महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में जिला कलेक्टर एवं एसीपी जबलपुर के निर्देशानुसार महाकौशल महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के उचित मापदंडों के अनुरूप एनएसएस के स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं को एवं एनसीसी के सभी वॉलिंटियर एवं महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई गई यह यह शपथ महाकौशल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ए .सी.तिवारी सर के द्वारा दी गई जिसमें विद्यार्थियों को दो पहिया वाहन के इस्तेमाल के दौरान हेलमेट का प्रयोग एवं यातायात के नियमों का पालन करने के लिए बताया गया कि विद्यार्थी अपने जीवन में कभी भी अगर दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें वाहन इस्तेमाल करते समय किन किन बातों को ध्यान रखना होगा यह सब बातें शपथ में ग्रहण कराई गई जिसमें महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई के अधिकारी डॉ .शिवचंद वल्के छात्रा इकाई की अधिकारी डॉ. प्रियंका साहू एवं एनसीसी के अधिकारी डॉ.राहुल झारिया डॉ. रश्मि बुनकर एवं महाविद्यालय के इतिहास विभाग से मानवेंद्र यादव और राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवकों में निक्की विश्वकर्मा ,अमन काछी ,करन ठाकुर, महिपाल सिंह धुर्वे, आकाश काछी , हर्षित कुशवाहा, वरिष्ठ स्वयं सेविकाओं में प्रांजल गोल्हानी, अंजलि मेहरा, खुशी बर्मन , और सभी स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाएं और महाविद्यालय की सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



