जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्य भव्य होगी जन्माष्टमी शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की तैयारियों हेतु छठवीं एवं सातवीं बैठक श्री गोपाल मंदिर घमापुर एवं श्री गीता मंदिर बाई का बगीचा में क्रमशः पूज्य कृष्णराज जी बाबा एवं शिव व्यास जी बाबा के सानिध्य में संपन्न हुई । भगवान का कार्य तो स्वयं प्रेरणा से होता है ,लेकिन भक्तजनों को संगठित होकर उत्सव मनाने उत्साह उमंग भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने आराध्य के कार्य हेतु तन मन धन से समर्पित होने श्री गोपाल मंदिर घमापुर में पूज्य कृष्णराज जी बाबा ने अपने आशीष उद्बोधन व आशीर्वचन में कहे ।
श्री गोपाल मंदिर घमापुर में बैठक को महासभा के यशस्वी अध्यक्ष श्री श्याम साहनी ,शरद काबरा, एड.प्रवेश खेड़ा, रमेशचंद्र शर्मा, विध्येश भापकर, एड.मंदिर के संयोजक दिनेश पटेल ने अपने उद्बोधन में शोभायात्रा को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान किए जाने हेतु अपने सुझाव तथा विचार रखे,वहीं व्यवस्थापक अभिषेक आराध्य ने पांच मनोहारी झांकियों सहित सम्मिलित होने की बात कही साथ ही श्री जयकृष्णी धर्म सभा बाई का बगीचा में पूज्य शिव व्यास बाबा, अध्यक्ष रविन्द्र आनंद,राजेश सेठी, सोनल सेठी ने इस बार भगवान श्रीकृष्ण की पांच मनोहारी झांकियां अधिक से अधिक भक्तों के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित होने की बात कही ।
इस अवसर पर एड.श्री कृष्ण कुमार बस्सी,कुलदीप राय आनंद जगदीश साहनी,रीतेश सेठी,संदीप झुरमुरे, हनी शर्मा,गोपाल जी,केशव कुबड़े,तेजराव आसरे,राकेश सेन,सुनील सेठी,मनीष मोर्यन, तनिश मोर्य,राजेश, ओ पी आनंद,मनोज सेठी,आदि की उपस्थिति रही । श्री गोपाल मंदिर एवं जय श्री कृष्णी सभा की
बैठक का संचालन महासभा के संयोजक एड. प्रवेश खेड़ा व आभार धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय मंत्री विष्णु पटेल द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88