जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तिरंगा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक, इसे लेकर चलना गर्व की बात: अभिलाष पांडे

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा उत्तरमध्य विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया एवं तिरंगा यात्रा के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर तिरंगे के प्रति अपने त्याग,समर्पण और भावों को प्रकट किया
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डा अभिलाष पांडे ने किया एवं भाजयुमो अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बड़ी संख्या में युवाओं के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के अवसर पर उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा आयोजित करके देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को प्रदर्शित किया जा रहा है, यह तिरंगा यात्रा उत्तर मध्य विधानसभा के छोटा फुहारे से शुरू होकर कोतवाली, लॉर्डगंज होते हुए मालवीय चौक पर संपन्न हुई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने और स्वाधीनता संग्राम के अमर शहीदों को प्रणाम कर उन्हें याद कर हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आदेश पर तिरंगा यात्रा का प्रभार भारतीय जनता युवा मोर्चा को देना युवाओं के प्रति तिरंगे के सम्मान के लिए अपना विश्वास जताना है तिरंगे की रक्षा और शान बनाए रखने के लिए देश का युवा अपने समर्पण, जोश , जुनून और ऊर्जा के साथ सदैव तत्पर है तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आनेवाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना है। साथ ही देश की पीढ़ी को आजादी के महत्व को बताने के लिए यह निकला गया है। आनेवाले 15 अगस्त को भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसको लेकर यात्रा निकाली गई है। जिले की प्रत्येक विधानसभा में भाजपा की तरफ से यह तिरंगा यात्रा निकालने की योजना है। कल तिरंगा यात्रा केंट विधानसभा में शहीद भगत सिंह चौक से 11 बजे निकली जायेगी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू,लोकसभा सांसद आशीष दुबे,राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी,अखिलेश जैन सीए,योगेंद्र सिंह ठाकुर,राहुल कपूर,श्री कांत वर्मा,शरद विश्वकर्मा,अंकित पाठक,दीपक मंगलानी,आर्यन मिश्रा,दीपांशु पाठक,आयुष सिंह,शुभम रजक,हर्षित राय, समरजीत फौजदार, संस्कार जैन, सहित समुद्रे,राहुल रजक,पंकज सिंह,मुकुल बाजपेई आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page