रोजीना खाद्य मंत्रालय की सलाहकार समिति मे सदस्य बनी

जबलपुर दर्पण । मप्र भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा की अनुशंसा पर शहर की युवा अधिवक्ता रोजीना कुरैशी को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं वितरण मंत्रालय की सलाहकार समिति में सदस्य बनाया गया है।रोजीना ने यह पद नई दिल्ली में ग्रहण कर शहर व प्रदेश को गौरवान्वित किया हैं। उल्लेखनीय हैं कि रोजीना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मप्र स्टेट हज कमेटी में सदस्य के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं जनहित में दे रही हैं। रोज़ीना कुरैशी की नियुक्ति पर भाजपा के अकील अहमद, फ़राज़ अहमद, राजू जावेद, हाफ़िज़ आबिद, असगर अंसारी, राजू अंसारी, ज़ीशान खान आदि ने शुभकामनायें देते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।


