आईपीएल सट्टे के फड़ पर पुलिस की छापेमारी,दो सट्टेबाज गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोसलपुर थाना प्रभारी शशांक (भा.पु.से.) से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति असाटी धर्मशाला के पास आईपीएल क्रिकेट मैच का मोबाइल में देखकर सट्टा लगवा रहा है सूचना पर दबिश दी गई जहा एक व्यक्ति मोबाइल पर देखकर कागज में सट्टा लिखते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम महेन्द्र साहू उम्र 25 निवासी बुढ़ागर बताया मोबाइल चैक करने पर क्रिकेट लाईन गुरू एप्लीकेशन पर राजस्थान रॉयल्स वर्सिस रायल चैलेन्जर बैंगलोर का मैच देखकर सट्टा लिखना पाया सट्टे का हिसाब लकी असाटी बस स्टेण्ड बुढ़ागर को देना बताया
आरोपी महेन्द्र साहू के कब्जे मोबाइल,सट्टा पट्टी,एवं नगद 24 हजार 870 रूपये जप्त करते हुए बुढागर के लकी असाटी उम्र 29 वर्ष निवासी बस स्टेण्ड बुढ़ागर को पकडा जिसने पूछताछ पर महेन्द्र साहू के साथ मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैच के सट्टे का व्यापार करना स्वीकार किया। दोनों के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।



