संतान की दीर्घायु की कामना के लिए रखा हलषष्ठी व्रत , ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया पर्व

जबलपुर दर्पण। बलराम जी के जन्म दिवस के रूप में हलषष्ठी का पर्व रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया हिंदू धर्म में हर साल भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की हलषष्ठी हरछठ के रूप में मनाया जाता है इसलिए इस वर्ष भी प्रति वर्ष के अनुसार रविवार को हलषष्ठी का पर्व मनाया गया। बरगी के ग्राम पिपरिया में महिलाओं ने संतान की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखा था ऐसे व्रत के प्रभाव से संतान को संकटों से मुक्ति मिल सके वहीं महिलाओं ने हरछठ माता की पूजा विधान से की हरछठ माता को बांस की टोकनी की पूजा का विशेष महत्व है और साथ ही भुजेना का प्रसाद अर्पित किया. माताओं ने बताया कि भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था इसी कारण इस दिन की पूजा करने का विधान है इसी मान्यताओं के अनुसार हर छठ पर्व भगवान बलराम के साथ माता की विधिवत पूजा करने से संतान को अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्राप्त होती है पूजा के दौरान महिलाओं ने बताया कि महुआ का सेवन के साथ-साथ दातुन करना अभी शुभ माना जाता है।



