जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दरबारे रब्बानी मे दो दिवसीय उर्स आज से

जबलपुर दर्पण। आनंद नगर स्तिथ हुज़ूर शहीदे मिल्लत सैयद अब्दुल वदूद कादरी सूफ़ी रब्बानी रहमतुल्ला अलैह का 41वा व हुज़ूर मसीहे मिल्लत सैयद अल्हाज मुहम्मद दाऊदुल कादरी नशतर रब्बानी के 14 वे सालाना उर्स शरीफ का एहतेमाम किया गया है। उर्स शरीफ की कयादत दरबारे रब्बानी मंडी मदार टेकरी के सज्जादानशीन हजरत अल्लामा मुफ़्ती सैयद फैज़ानुरुब अमजद रब्बानी साहब करेंगे। उर्स शरीफ के मौक़े पर आज सोमवार को बाद नमाज जुहर दोपहर 2:30 बजे क़ुरान ख्वानी , नअत ख्वानी, पेश की जाएगी जिसके उपरांत दोपहर 3:30 बजे संदल जुलूस निकाला जाएगा । जो आनंद नगर खानकाहे मशाएख ए रब्बानीया से विभिन्न मार्गो से गस्त उपरांत मंडी मदार टेकरी स्तिथ दरबारे रब्बानी पहुंचेगा जहाँ परंपरानुसार मजार शरीफ पर चादर पोशी व गुल पोशी की जाएगी । जिसके पश्चात दुआ ए खेर की जाएगी और तबरुख तक़सीम किया जाएगा ।

तरही मुसालमा – आनंद नगर स्तिथ खानकाहे मशाएख ए रब्बानिया मे रात्रि 9 बजे कुल हिंद तरही मुसालमा का एहतेमाम किया जायेगा। मुसालमा की सदारत प्रोफेसर वाहिद नजीर दिल्ली व निजामत गुलाम मुस्तुफा जामी सीवान करेंगे। मुसालमे मे हिन्दुस्तान के मशहूर शायर प्रोफेसर मंसूर फरीदी हजारीबाग, नईम राशीदी बुरहानपुर, फातेह चिस्ती मुजफ्फरपुर, सूफ़ी दिलकश जालौनी आगरा , संजर कलक़त्वी, राहत अंजुम मुंबई,कौसर बरकाती प्रायगराज, मेहबूब शबनम झारखंड, कारी शमीम रहबर, सबा हैदर, एजाज अतियाब, सहित शहरे जबलपुर के भी शायर अपने कलाम पेश करेंगे। खानकाहे मशाएख ए रब्बनीया के सज्जादानशीन अल्हाज सैय्यद अहमद रब्बानी, मौलाना सैय्यद असद रब्बानी, मौलाना सैय्यद इरफ़ान रब्बानी, मतीन अंसारी, गुलाम गौस, अमीन रब्बानी, सैय्यद हम्माद रब्बानी, सैय्यद सज्जाद रब्बानी, सैय्यद सरमद रब्बानी आदि ने अक़ीदतमंदो से शिरकत की गुजारिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88