जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक ग्राम डूंडी, बरेला, और मनेरी में संपन्न

जबलपुर दर्पण। अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री पं. कन्हैया रामकृष्ण तिवारी की उपस्थिति में ग्राम डूंडी, बरेला, और मनेरी में महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों में आगामी विजयादशमी पर 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को सदर, खम्बताल मार्केट के सामने दोपहर 12:00 से 2:00 बजे आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम की तैयारी और आयोजन की चर्चा की गई।

बैठक का आयोजन ग्राम देवरी बरेला में किया गया, जहां पं. कन्हैया रामकृष्ण तिवारी का काफिला बरेला मंदिर से होकर पहुंचा। वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया, और धनपुरी के हनुमान मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद रानी अवंतीबाई लोधी भवन, ग्राम डूंडी पहुंच कर रानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय महामंत्री पं. कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने रानी अवंतीबाई के चरित्र से प्रेरणा लेने और देश और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों का महत्व बताया। उन्होंने आगामी विजयादशमी पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम की जानकारी दी और संगठन की महत्ता पर बल दिया।

बैठक में नीलू सोनकर, मुकेश विश्वकर्मा, एड. राज विश्वकर्मा, दीपक दुबे, सोनू सतनामी, शेखर धुर्वे, शुभांशु त्रिपाठी, पंकज पटेल, ओमकार पटेल, राजू विश्वकर्मा, और बबलू पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संगठन की महत्ता और संस्कृति व सभ्यता की रक्षा के लिए हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88