जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विशाल झंडा यात्रा शिव नगर में किया स्वागत वंदन अभिनंदन

जबलपुर दर्पण। सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिव नगर कॉलोनी जयप्रकाश नारायण वार्ड में से विशाल झंडा यात्रा का आगमन हुआ। जयप्रकाश नारायण वार्ड के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन लोक सेवा के नेतृत्व में विशाल झंडा यात्रा का स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर उत्तर मध्य विधानसभा विधायक विनय सकसेना सहित वार्ड कांग्रेस कमेटी के सभी साथी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



