बहू-बेटियों पर अत्याचार जुल्म के विरोध में बंगाली समुदाय की जन आक्रोश रैली

जबलपुर दर्पण। बंगला देश में हिन्दू-बंगाली परिवार एवं बहू-बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार एवं जुल्म के विरोध स्वरूप कोलकाता के आर जी कर चिकित्सालय में महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिन्दगी व हत्या के आरोपियों को बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी द्वारा दिये जा रहे संरक्षण एवं देश के अन्य राज्यों में महिला एवं बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध स्वरूप
वन्देमारतम् चौक सिविक सेन्टर से एक जन-आक्रोश रैली प्रारंभ हुई, जिसमें अधिकतर आक्रोशित महिलायें अपने हांथों में प्ले-कार्ड एवं बैनर लेकर चल रही थीं एवं नारेबाजी के साथ यह रैली सिविक सेन्टर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः वन्देमातरम् चौक पर समाप्त हुई। इस रैली में के पंजीकृत/गैर-पंजीकृत / दुर्गा पूजा समिति / काली मंदिर / महिला समिति को मिलाकर कुल 20 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ममता बैनर्जी मुर्दाबाद एवं’ WE WANT JUSTICE के नारों से सम्पूर्ण सिविक सेन्टर परिसर गुंजायमान हो रहा था। तत्पश्चात् प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया, कोलकाता के चिकित्सालय की महिला चिकित्सक की हत्या पर 2 मिनिट का मौन धारण किया, रैली को सफल बनाने में सुजीत घोष एवं सुर्जीत बैनर्जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर रैली समाप्ति की घोषणा की, रैली में विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधि प्रबाल चक्रवर्ती (पन्ना), आलोक बोस, दीपक पाल, उत्तम सरकार, एम.एल. हाजरा, दीपक सन्याल, सोमेन्न गोस्वामी, मुक्ता राय, मनोज बाला, काजल विश्वास, अनूप बोस, दिलीप बैनर्जी, सीमा मंडल, अपर्णा सरकार, स्वागता सन्याल, गौरी बैनर्जी, प्रसन्नजीत चटर्जी, समीर चक्रवर्ती, तमाल चटर्जी, तापोस्न दत्ता, संदीप चौधुरी, साधन दास, एच.के. गोस्वामी, रंजीत बैरागी, कल्याण घोष, मिहिर दास, देवाशीष चटर्जी एवं शिशु विद्यापीठ विद्यालय की समस्त शिक्षिकायें एवं छात्रायें शामिल थीं, गीआनकिचक्रवर्ती चंदन भट्टाचार्य थे।



