जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण के रजत वर्ष का भव्य आयोजन सम्पन्न

ताइक्वांडो में राजकुमार यादव हुए सम्मानित

जबलपुर दर्पण। हाॅकी के जादूगर स्व श्री मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाकौशल क्रीड़ा परिषद के द्वारा महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण 2024 का आयोजन रजत जयंती वर्ष के रूप में मानस अवन, जबलपुर में भव्यता पूर्वक किया गया। इस आयोजन में बाॅडी बिल्डिंग के दो बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले भारतीय सेना के जांबाज खिलाड़ी अनुज कुमार, भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के नायक, पदमश्री व द्रोणाचार्य अवार्डी अजीत पाल सिंग, जिनके नेतृत्व में भारतीय हाॅकी टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक अर्जित किया था एवं श्री सुशील दोषी, पदमश्री से सम्मानित एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कामेंट्रेटर जिन्होंने 300 से अधिक वनडे मैच एवं 100 से अधिक टेस्ट मैचों में कामैट्री की तथा दूरदर्शन आने के पूर्व पूरा देश ट्रांजेस्टर कानों में लगाकर आँखों देखा हाल सुनने के लिये बेताब रहता था तथा श्री कुक्कू वालिया अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एम्पायर एसोसिएशन के चेयरमेन रहे, की उपस्थिति में महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाकौशल क्षेत्र के 14 जिलों के सर्वोत्कृष्ट चयनित खिलाड़ियों को महापौर कप महाकौशल खेल रत्न से अलंकृत किया गया। महाकौशल क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 32 खिलाड़ियों को महाकौशल खेल रत्न से सम्मानित किया गया एवं 2 खिलाडियों को खेल शिरोमणि सहित खेल के क्षेत्र में कार्य करने वाली 5 स्तुत्य खेल संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष महाकौशल क्रीड़ा परिषद् के द्वारा रजत वर्ष के उपलक्ष्य में सभी खेल रत्नों को रु. 5100/- की राशि एवं खेल शिरोमणि को रु. 11,000/- की राशि से सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने में संस्था के संरक्षक विवेक कृष्ण तन्खा, जगत बहादुर सिंह अन्नू, सौरभ नाटी शर्मा, संस्था के संस्थापक डाॅ. प्रशांत मिश्रा संयोजक रवि पटेल, राकेश तिवारी, आरिफ बेग, सचिव वीरेन्द्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष पप्पू वसीम खान मनोज सेठ, सत्येन्द्र ज्योतिषी महासचिव राजेश राजपूत आशीष तिवारी, कोषाध्यक्ष हेमन्त नायडू सहसचिव योगेन्द्र तिवारी, रमेश केशरवानी, आलीक असाटी, रोहित चैपड़ा, शकील अनवर का महत्वपूर्ण योगदान है।
यह सितारे हुए सम्मानित
महाकौशल खेल रत्न-
चंद्रभान धुर्वे ;बाॅडी बिल्डिंग, विश्वनाथ बैनजी ;बाॅडी बिल्डिंग, पवन कुमार पटेल ;फुटबाल,सुश्री इंदिरा श्रीवास, बाॅलीबाल ;विक्रम अवाँडी,रत्नाकर ,अयाचित बाॅक्सिंग,प्रशांत दविवेदी, क्रिकेट ,रणजी खिलाड़ी,शशांक जोशी,पाॅवर लिफ्टिंग,श्रीमती चेताली शाह खो-खो ;विक्रम अवोंडर्डी,अब्दुल कय्युम ,हाॅकी सुश्री विधु यादव,हाॅकी रजील रान ,कुश्ती हीरा चक्रवती ,कुश्ती मीनूकांत शर्मा,एथेलेटिक्स,श्रीमती विमला चक्रवती, एथेलेटिक्स, सुश्री पुष्पा रघुवंशी, कबड्डी, एशली दास शतरंज, राजकुमार यादव ताइक्वांडो,गणेश कुशवाहा,वेट लिफ्टिंग ,षिराज विज ;स्ट्रेन्य लिफ्टिंग,सुश्री रिया झा,योगा चिराग विद्यार्थी ,तीरंदाजी, कुं. सारका अंजुम जूडो, विशाल राॅय कराटे,अरिजय चिले वुशू, सुश्री शिवानी पवार ,कुश्ती छिंदवाडा,तोसराम कनौजे कराटे बालाघाट ,विजय पटेल हैन्डबाॅल दमोह,सुश्री भावना डहेरिया एवरेस्ट क्लाइमर छिंदवाडा,सुश्री रामवती परते ऐथेलेटिक्स मण्डला, सुश्री उषा शेलेकर खो-खो नरसिंहपुर,आदित्य धामे वालीबालद् बालाघाट, सिवनी,तरुण कुमार ;फुटबाल हैडीकैप्ड महाकौशल खेल शिरोमणि- स्व. श्री आर. सी. रजक ;फुटबाॅलद्ध ;मरणोपरांत श्री उमाशंकर पटेल ;कुश्ती
स्तुत्य खेत संस्थाएँ-
हितकारिणी महासभा, जबलपुर,जय बजरंग व्यायामशाला,खमरिया गन फाॅर ग्लोरी शूटिंग एकेडमी,काॅपोरेशन बास्केटबाॅल एसोसिएशन,गोल बाजार क्रिकेट एकेडमी को सम्मानित किया गया।
राजकुमार यादव के सम्मानित होने पर शुभचिंतकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के संस्थापक राजकुमार यादव को ताइक्वांडो खेल विधा में आपकी अनेकों उपलब्धि एवं आपके सिखाए हुए खिलाड़ी मार्शल आर्ट खेल विधा ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक अर्जित कर शहर को गौरवान्वित कर रहे हैं । राजकुमार यादव के सम्मानित होने पर शुभचिंतकों ने श्री यादव के आगमन पर ढोल बजाकर फूल मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट स्वागत किया वहीं ढ़ोल नगाड़े बजाकर नाचे गाए खुशी मनाकर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page