जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लोकसभा सांसद आशीष दुबे पहुंचे पैरालिंपिक ब्रांज विजेता रुबीना के घर,दी शुभकामनाएं

जबलपुर दर्पण। जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे रविवार को शहर की बेटी एवं फ्रांस में आयोजित पेरिस पैरालंपिक 2024 प्रतियोगिता की 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीतकर शहर ही नहीं अपितु सम्पूर्ण देश का नाम विश्व में ऊंचा करने वाली रूबीना फ्रांसिस के घर पहुंचे और घर पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित की एवं बधाई दी

सांसद आशीष दुबे ने कहा कि जबलपुर की बेटी रूबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने शहर और देश का मान बढ़ाया है. रूबीना का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है. एक साधारण परिवार से आने वाली रूबीना के पिता साइमन फ्रांसिस एक मैकेनिक हैं, जो दिन-रात मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. पैरालिंपिक 2024 में रूबीना ने कांस्य पदक जीतकर समूची संस्कारधानी का नाम विश्व में ऊंचा किया है।

देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी रूबीना के कांस्य पदक जीतने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,दिनेश पटेल,नगर मंत्री रंजीत पटेल,शुभम अवस्थी,संजय पटेल,बाबी जैन,सुमित मिश्रा,रूबी चौकसे,बलराम यादव,अरविंद चौकसे संकल्प पाठक,लीविश पटेल,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page