विधान सभा चुनाव के पूर्व जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार के कारोबार एवं फायर आर्म्स रखकर घूमने वाले बदमाशों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व विगत कुछ दिनों में अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करवाते हुये 17 बदमाशों को देशी 10 पिस्टल, 4 कट्टा, 3 रिवाल्वर, 21 कारतूस के साथ पकडा गया है।
थाना लार्डगंज में विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर मुक्तिधाम गेट के पास दबिश देते हुये राजू केवट उम्र 19 वर्ष निवासी सर्वोदय नगर पानी टंकी के पीेछे रानीताल को गिरफ्तार कर आरोपी से 1 रिवाल्वर एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 555/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार शताब्दीपुरम केशरवानी कॉलेज के पास दबिश देते हुये आकाश पटैल उम्र 18 वर्ष निरवासी उजारपुरवा बाबली के पास लार्डगंज को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 556/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इसी प्रकार पीएनटी कालोनी गेट नम्बर 1 के सामने नीम के पेड़ के पास दबिश देते हुये अर्जुन डुमार उम्र 21 वर्ष निवासी उजारपुरवा बस्ती लार्डगंज को गिरफ्तार कर देशी कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 557/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इसी प्रकार विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर नेशनल अस्पताल के पास गोलबजार में दबिश देते हुये उमेश बंजारा उम्र 30 वर्ष निवासी झरखुर्पा थाना सिंगपुर जिला नरसिंहपुर वर्तमान पता कचनार सिटी विजयनगर जबलपुर को गिरफ्तार कर 1 पिस्टल एवं कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 550/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना पनागर में क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना पर कुशनेर ओवर ब्रिज के पास नाकाबंदी करते हुये रंजीत साहू उम्र 24 वर्ष निवासी जगदीश अखाड़ा के पास गेट नम्बर 1 रानीताल लार्डगंज को गिरफ्तार कर पिस्टल एंव कारतूस मय बिना नम्बर की एक्सिस के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 998/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार मुखबिर की सूचना पर देवरी रेल्वे स्टेशन अण्डर ब्रिज के पास नाकाबंदी करते हुये निखिल केवट उर्फ निक्की उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रैपुरा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा एंव कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध 1003/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार पड़ाव चौराहा के पास नाकाबंदी करते हुये अभिषेक केवट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रैपुरा को गिरफ्तार कर देशी 1 कट्टा एंव कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध 1017/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



