जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा जबलपुर महानगर के सदस्यता अभियान प्रभारी घोषित

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री,विधायक एवं सदस्यता अभियान प्रभारी भगवान दास सबनानी की सहमति से संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 हेतु जबलपुर महानगर के विधानसभा एवं मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 में गति हेतु एवं संगठन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रभारियों की घोषणा की गई है अब सदस्यता अभियान में प्रभारियों के द्वारा नियमित संगठनात्मक गतिविधियों को तीव्र गति से चलाया जायेगा एवं शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिए जा रहे सदस्यता अभियान हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page