छिंदवाड़ा दर्पण

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज का 57वां पुण्यस्मरण महोत्सव

पांढुरना जबलपुर दर्पण । श्री गुरुदेव सेवा मंडल शुक्रवार बाजार जिला पांढुरना के तत्वाधान में 57 पुण्यस्मरण महोत्सव 2025 वंदनीय राष्ट्रसंत जी का मनाया जा रहा है। रविवार 5 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण को निकलेंगे तत्पश्चा कलश स्थापना वीरमुनि शिवाचार्य महाराज के हस्ते होंगा अखंड विणा हरि नाम सप्ताह प्रारंभ होगा। दैनिक कार्यक्रम प्रातः 5:00 बजे से 7:30 बजे तक काकड़ा आरती,ध्यान पाठ एवं योगा, सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक ग्रामगीता प्रवचन श्री ह.भ.प. नत्थू जी जैस्वाल गुरूजी द्वारा पठन होगा, दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक महिला मंडली द्वारा भजन होगा, शाम 5:30 बजे से 6:00 बजे तक सामुदायिक प्रार्थना होगा, रात्रि 6:00 बजे से 7:00 तक हरिपाठ वारकरि नृत्य द्वारा प्रस्तुत होगा तथा रात्रि ठीक 8:00 बजे से 10:00 बजे तक हरि कीर्तन होगा, प्रसिद्ध कीर्तनकार एवं प्रबोधन कर्ता द्वारा श्री हरि भक्त परायण चिंतामण महाराज गुरवे बेरडी, ह.भ.प. देवीदास महाराज ढोबले खंडाला, श्री ह.भ.प. नारायण महाराज पडोले निम्भी, श्री ह.भ.प. हरिओम महाराज नीम्भोरकर अमरावती, ह.भ.प. प्रणय महाराज जोशी मूलतापी, श्री ह.भ.प. पंकज महाराज पोहकर अमरावती, श्री ह.भ.प. ज्ञानेश्वर महाराज पालधिकर जलगांव का होगा *मौन श्रद्धांजलि शनिवार दिनांक 11 अक्टूबर को सर्व संत स्मृति एवं मानवता दिन तथा भारत के शहीद वीर जवानों को मौन श्रद्धांजलि
खंजरी भजन दोपहर 11:00 बजे से 1:30 बजे तक प्रस्तुति श्री गुरुदेव सेवा मंडल हिवरा सेनाडवार, दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के जीवनी पर हरि कीर्तन श्री ह.भ.प. मनोज महाराज बैस द्वारा होगा । उपस्थित श्री वीरमुनि शिवाचार्य महाराज, श्री ब्रह्म चैतन्य विभुदत्त जोशी महाराज रामाश्रयी प्रवीन पालीवाल द्वारा प्रबोधन किया जाएगा । श्रद्धांजलि अर्थात सर्व संत स्मृति दिन मानवता के महान पुजारी वंदनीय राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज जी तथा सभी धर्म के संतों की स्मृति में और राष्ट्र सुरक्षा के शहीद वीर भारतीय जवानों के लिए श्रद्धांजलि ठीक शाम 4:58 को अर्पित की जाएगी ।
गोपाल काला कीर्तन रविवार दिनांक का 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से श्री हरि भक्त परायण ज्ञानेश्वर महाराज पालधिकर जलगांव इनकी ओजसमयी वाणी से गोपाल काला कीर्तन होगा, तुरंत बाद महाप्रसाद वितरण होगा इस कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित है तथा सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर लाभ लेवें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88