वोट चोर गद्दी छोड़ के नारो के साथ कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

मैहर जबलपुर दर्पण । देश भर में जिस तरह विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन कर रहा है जिसको लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस मैहर के द्वारा डेल्हा में भी पैदल मार्च कर वोट चोरी करने वालों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की जागरूकता रैली निकाली जिसमें डेल्हा मोड़ से गांव तक सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल यात्रा की गई और फिर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचकर सभी को वोट चोरी के विषय पर जानकारी दी गई जिस पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेश घई पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष पटेल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ,पंकज कुशवाहा, पारस कुशवाहा , जितेंद्र पाठक,तुलसीदास कुशवाहा ,रामपति पटेल, मोनू सिंगरौल, अभिषेक कुशवाहा, रावेंद्र पटेल ,अक्षय कुमार दहिया अनिल कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे



