जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर मित्रसंघ के अध्यक्ष,जनप्रतिनिधियों और गणमान्य जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भंवरताल उद्यान स्थित प्रतिमा स्थल पर हुआ मुख्य आयोजन

जबलपुर. भवरताल उद्यान में स्थापित शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर शहर ने उनका पूण्य स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम भंवरताल स्थित रानी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। मित्रसंघ के द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री एवं विधायक, अजय विश्नोई, विधायक विनय सक्सेना एवं मित्रसंघ के अध्यक्ष एस बी शेकेटकर एवं अन्य सदस्यों ने संघ के संरक्षक अजित वर्मा की प्रेरणा स्वरूप पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। और इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य एवं पराक्रम का स्मरण करते हुए उन्हें नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश के अस्मिता की रक्षा के लिए उन्होंने कोई समझौता नहीं किया और अकेले ही रणभूमि में उतरकर दुश्मनों का मुकाबला करते हुए अपने प्राण त्याग दिए। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व खेल एवं शिक्षा अधिकारी आर सी पी वर्मा,मित्र संघ के सदस्यों में परितोष वर्मा, अनिल ठाकुर संजय गुप्ता आदि की उपस्थिति में बाल कलाकारों ने रानी दुर्गावती की वेशभूषा में पहुंचकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान एवं शौर्य वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने का काम करेगा। इस अवसर बड़ी संख्या में गण्यमान्य जन भी उपस्थित थे ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88