जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सांसद आशीष दुबे का किया आत्मीय स्वागत
जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर के लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे जी को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जबलपुर ग्रामीण के सभी पदाधिकारी ने पुष्पगुच्छ एवं बुद्धि के दाता श्री गणेश भगवान की छायाचित्र देकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश की सह संयोजक दीपक नाहर,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बाबू सिंह ठाकुर,अनंत पांडे, निखिल ठाकुर,नीरज मार्वे, कमलेश दुबे,बंटा सेठ,वीरेंद्र दुबे जी एवं समस्त झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने माननीय सांसद जी को बधाई और शुभकामनाएं दी।