वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रयास स्वागत योग्य : सरताज मंजिल

जबलपुर दर्पण। शिक्षक, सामाजिक चिंतक, एवं भाजपा नेता सरताज मंजिल ने बताया के केंद्र सरकार के द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन लाने का प्रयास देशहित में हैं, एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से समय के साथ देश का पैसा भी बचेगा, एवं विकास को तेज गति भी प्राप्त होगी, अभी भारत में पूरे पांच साल किसी न किसी प्रदेश का चुनाव होता ही रहता है, जिसकी वजह से न सिर्फ देश का विकास अवरुद्ध होता है, बल्कि प्रशासन एवं सत्ता पक्ष का समय और देश का पैसा भी बहुत बर्बाद होता है, वन नेशन वन इलेक्स से देश हित में होने वाले कार्य समयसीमा पर होना शुरू हो जायेंगे, एवं इससे देश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से आगे बढ़ेगी, कुल मिलाकर ये प्रयास देशहित में साबित होगा।



